कोरबा। नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शुक्रवार को कोरबा के सुदूर ग्राम बस्ती कपाटमुड़ा, भैरोताल, वैशाली नगर, विकास नगर, आनंद नगर और भक्तूदफाई जैसी बस्तियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
आयुक्त ने जिला खनिज न्यास मद से कपाटमुड़ा में 13.50 लाख रुपये की लागत से बन रहे प्राथमिक शाला भवन और भैरोताल में 16.50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन माध्यमिक शाला भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए समय सीमा में कार्य पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, आनंद नगर के मुख्य मार्ग के किनारे रिक्त भूखंड पर कचरा डंप करने और गंदगी फैलाने वाले भूखंड मालिक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
वार्ड पार्षद आरती लखन सिंह और प्रेम कुमार साहू ने आयुक्त को अपनी-अपनी बस्तियों की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया।
दौरे के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर सुनील तांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेंद्र सिंह, सहायक अभियंता विवेक रिछारिया, उप अभियंता प्रमोद जगत, स्वच्छता निरीक्षक उत्तम दास, विजेंद्र सिंह बघेल और भूपेंद्र बरेठ भी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















