कोरबा/हरदीबाजार। शा.ग्रा.भा. महाविद्यालय हरदीबाजार के अस्थाई भवन में अव्यवस्था का बोलबाला है। कोरबा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने कॉलेज परिसर में पुराने भवन से निकले लोहे, टीन, दरवाजों, खिड़कियों और अन्य कबाड़ को डंप किए जाने की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि यह कबाड़ न केवल विद्या के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के कारण छात्रों में भय का माहौल भी पैदा करता है। परिसर का दृश्य ऐसा प्रतीत होता है मानो यह किसी खदान में नियोजित निजी कंपनी का कार्यालय हो।
मनमोहन राठौर ने कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर छात्रों से ऐसी क्या दुश्मनी है? हरदीबाजार कॉलेज के छात्र-छात्राएं उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
इसके अलावा, बस स्टैंड से कॉलेज तक दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने की मजबूरी उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस स्थिति में सुधार की मांग की है, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

