प्रेरणा महिला मंडल ने महर्षि वाल्मीकि छात्रावास में बच्चों को बांटे छाते और रेनकोट

कोरबा।डीएसपीएम कोरबा पूर्व की प्रेरणा महिला मंडल ने सामाजिक सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया। मंडल की सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम बालक छात्रावास, कोरबा में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों को छाते और रेनकोट वितरित किए।

इस सेवा कार्य में मंडल की अध्यक्षा अलका कंसल, निवेदिता बंजारा,उपाध्यक्षा राजेश्वरी रावत,मालती जोशी,विभा कुर्नाल, प्रियंका सूर्यवंशी, रेशमी सेन चौधरी, अनु सरना और कोर कमेटी के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह पहल बच्चों को बारिश से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सामुदायिक सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाती है।