कोरबा। स्वच्छता अभियान में कोरबा को देश में आठवें स्थान पर लाने पर भारत विकास परिषद द्वारा नगर निगम की महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया।
महापौर और आयुक्त ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि अगले वर्ष कोरबा प्रथम स्थान पर विराजमान हो।
सम्मान समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत ने भारत विकास परिषद के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम का जमीनी अमले का सम्मान आवश्यक है क्योंकि यही वह लोग हैं जो स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि नगर निगम कोरबा ने स्वच्छता अभियान के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं उन पर अमल शुरू हो गया है। आम जनता की मदद से कोरबा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
कार्यक्रम को परिषद के प्रांत महासचिव नरेश अग्रवाल, कोरबा के अध्यक्ष कमलेश यादव, अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दानी ने भी संबोधित किया।
धर्मेंद्र कुदेशिया ने भारत विकास परिषद द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।
वही नेत्रदान देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता ने प्रकल्प के बारे में समग्र जानकारी लोगों को दी। महासचिव कन्हैया सोनी ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन अंजना सिंह और विष्णु शंकर मिश्रा ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

