कोरबा।आकृति महिला मंडल ने मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के पास संचालित अपना घर सेवा आश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे वंचित वर्ग के लोगों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
यह नेक कार्य भाभीसा शशि दुहन की प्रेरणा से किया गया। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कोरबा के सेंट्रल वर्कशॉप की आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष धनलक्ष्मी सूर्यवंशी के नेतृत्व में बुधवार को मंडल की सदस्यों ने आश्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
महिला मंडल ने आश्रम के निवासियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझा और यथासंभव सहायता का वचन दिया।
इस दौरान मंडल ने आश्रम को विभिन्न खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। इस पहल को मजबूती देने के लिए विभिन्न संगठन भी अपना योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल की सक्रिय सदस्य श्रीमती अर्चना दुबे, श्रीमती सीमा राव, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा पटुवा और श्रीमती रश्मि टंडन उपस्थित रहीं। यह प्रयास सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

