छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप: कोरबा के प्रभमन सिंह चौथे राउंड के बाद शीर्ष पर, आज होगा समापन

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में चौथे राउंड तक रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कोरबा के प्रभमन सिंह मल्होत्रा (4 अंक) अपराजेय प्रदर्शन के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

रायपुर की तनिषा डोलिया (4 अंक) ने भी शानदार खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान पर अपनी दावेदारी मजबूत की है।

कार्यक्रम का समापन 22 अगस्त को शाम 5 बजे किया जाएगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत करेंगी।

गुरुवार को 4 राउंड के बाद रायपुर के अद्वित पांडे (4 अंक) तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अन्य प्रमुख खिलाडिय़ों में बस्तर के रियाांश कुमार चटर्जी (4 अंक), रायपुर के अहिलान राय (4 अंक), कोंडागांव के मयंक श्रीवास्तव (4 अंक) और बिलासपुर के भुवनेश्वर सिंह (4 अंक) ने अब तक के खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं रायपुर के विशेष देवांगन (3.5 अंक), सरगुजा के वरुण सोनी (3.5 अंक), रायपुर के उत्कर्ष यादव (3.5 अंक) और कोरबा के अद्विक साहू (3.5 अंक) भी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखा रहे हैं।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष दिनेश लांबा सचिव राणा विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के कोने-कोने से आए खिलाडिय़ों के बीच रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक संघर्ष जारी है। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 22 अगस्त को सीएसईबी सीनियर क्लब में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में कुल 195 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में नेशनल प्रतियोगिता के लिए अंडर 17 वर्ग में दो-दो बालक-बालिका खिलाडिय़ों एवं अंडर-19 वर्ग में चार-चार बालक बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।