कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत भैसमा स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास से 13 वर्षीय छात्रा के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, बालिका सुबह स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल से लौटने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही छात्रावास कर्मचारियों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन अभी तक बालिका का कोई सुराग नहीं मिला है।
सूत्रों का कहना है कि संभवतःबालिका अपने घर की ओर गई हो सकती है, लेकिन इस घटना ने छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी भैसमा कन्या छात्रावास से बालिकाओं से जुड़ी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन और प्रशासन द्वारा कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है।
जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है, और बालिका की तलाश में पुलिस व अन्य टीमें जुट गई हैं। इस मामले में आगे की जानकारी मिलने पर आपको तुरंत अपडेट किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

