कोरबा। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कोरबा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन में माताओं और महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, और अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण,और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,महिला हेल्पलाइन 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, और लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी गई।
साथ ही, साइबर अपराधों जैसे साइबर बुलिंग, साइबर स्टाकिंग, साइबर ग्रूमिंग, फर्जी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, शेयर मार्केट घोटाले,फर्जी वीडियो कॉल,और सोशल मीडिया पर गोपनीयता बनाए रखने जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना था।
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाइयां और परामर्श प्रदान किए गए।
आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित करने के लिए भी कदम उठाए गए।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों,समुदाय के सदस्यों, पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मिलकर केंद्रों की साफ-सफाई भी की।
यह आयोजन महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
