कोरबा।छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पाली में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर काभ्रमण कराया गया।
भ्रमण के माध्यम से छात्रों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराया गया। मंदिर के प्राचीन निर्माण, स्थापत्य कला और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझाना था। छात्रों ने इस भ्रमण को अत्यंत शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















