कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कोरबा में भव्य स्वागत, आतिशबाजी और महामाला से हुआ जोरदार अभिनंदन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का गुरुवार को कोरबा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओंऔर पदाधिकारियों द्वारा पाली से लेकर टीपी नगर तक जगह-जगह जोरदार और आत्मीय स्वागत किया गया।

आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके कोरबा आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

टीपी नगर चौक पर बालको, दर्री, कोरबा, कोसाबाड़ी, और सर्वमंगला नगर मंडल द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष  गोपाल मोदी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकरआतिशबाजी कर और महामाला पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, राजेश राठौर, दिलेन्द्र यादव, योगेश मिश्रा, परबिंदर सिंह, अजय विश्वकर्मा, सुशील गर्ग, प्रकाश अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, युगल कैवर्त सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में श्री देवांगन का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया का भी अभिनंदन किया गया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

मंत्री श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में हर विभाग में उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री ने अल्प समय में पूरा किया है।

मुझे आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, और मैं इसे और बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास करूंगा।”

पाली में भाजपा के पोड़ी लाफा मंडल अध्यक्ष विपिन कौशिक, पाली मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, दीपक शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया।

कटघोरा में चतुरभुवन नायक, अभिषेक गर्ग, संजय शर्मा, शमजीत सिंह, राम प्रसाद कोर्राम, बजरंग पटेल, आत्मा नारायण पटेल, श्रीमती मीना शर्मा, ललिता डिक्सेना, राजीव दीवान, अजय गर्ग, मुकेश गोयल, श्याम कश्यप, राजेश गुप्ता, पवन जायसवाल आदि ने स्वागत किया।

छुरी में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पदमिनी देवांगन, कौशल देवांगन, प्रीतम देवांगन, नरेश देवांगन, हिरानन्द पंजवानी, कुंवर राजवर्धन, प्रवीण अग्रवाल, टेकचंद अग्रवाल, उमेदा देवांगन, महेन्द्र सिंह, भीम सिंह, राजू अग्रवाल, जगराम यादव सहित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नवीन दायित्व के लिए बधाई दी।

दर्री मंडल द्वारा एनटीपीसी गेट पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, ईश्वर साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर,नीरज शर्मा,भरत अग्रवाल, राज जायसवाल, मनोज अग्रवाल,रतिचंद अग्रवाल,राम कुमार सोनकर,अंजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, धन निर्मलकर, सुषमा पांडेय, पुष्पा कंवर, नारायण राजपूत, जनक राजपूत, श्याम ध्रुव, मुकुंद पटेल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

इस स्वागत समारोह ने मंत्री श्री देवांगन के प्रति कार्यकर्ताओं और जनता के उत्साह और विश्वास को दर्शाया, जो उनके नए दायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।