राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सद्भावना दिवस: कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। टी.पी. नगर कोरबा स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पंचायती राज और महिला सशक्तिकरण में राजीव गांधी का योगदान

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की पूरी जानकारी हो और वे इसका ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने गांवों की पंचायतों को स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार देने पर जोर दिया।

डॉ. महंत ने कहा कि राजीव गांधी ने राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा को देश की सबसे प्रासंगिक विचारधारा माना। उन्होंने महिलाओं को सत्ता में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की रूपरेखा तैयार की, जिसके सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहे हैं।

पंचायती राज और विकास योजनाओं को नया आयाम

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के प्रयासों से ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने देशभर में भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार-विमर्श किया और विकास योजनाओं को नया आयाम दिया। श्री अग्रवाल ने बताया कि कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में भी उनका आगमन हुआ था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी में हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का जुनून था, चाहे वह छात्र जीवन हो, पायलट के रूप में उनकी सेवा हो या राजनीति। उनकी सोच राष्ट्र निर्माण और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट स्थान दिलाने पर केंद्रित थी।

कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बृजभूषण प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, टीकाराम मनहर, प्रदीप अग्रवाल, बसंत चंद्रा, मंडल पालूराम साहू, रोपा तिर्की, अश्वनी पटेल, मनीष शर्मा, बुद्धेश्वर चौहान, सुरती कुलदीप, आईटी सेल अध्यक्ष अमित सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, सुरेश सहगल, सुनील जैन, पार्षद मधुसुदन दास, बद्रीकिरण, अविनाश बंजारे, पूर्व पार्षद गंगाराम भारद्वाज, पूर्व एल्डरमैन आरिफ खान, डॉ. रामगोपाल यादव, एफ.डी. मानिकपुरी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, श्रीकांत मांझी, महेंद्र थवाईत, चंद्रकुमार निर्णेजक, दर्शन मानिकपुरी, विमल थवाईत, प्रशांत सिंह, बबुल टेंट, मनहरण राठौर, बी. लकरा, लक्ष्मी मरकाम, रमेश वर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं का योगदान

कार्यक्रम में संजू पैकरा, लक्ष्मी मरकाम, भरत साहू, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, चंद्रकुमार पांडे, गणेश दास महंत, अक्षय यादव, अवधेश लाठिया, सीमा कुर्रे, अनवर रजा, कुलदीप चंद्रा, गोपाल यादव, दीपक टंडन, उमा बिंद, राजेश यादव, विवेक श्रीवास, संगीता श्रीवास, द्रोपदी तिवारी, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, डॉ. डी.आर. नेताम, मो. एहसान अंसारी, आकाश प्रजापति, मिनकेतन गबेल, रूपेश साहू, सूजीत बर्मन, रितिक वानजैद, सुनिल निर्मलकर, शशि अग्रवाल, राजू यादव, तप्पू कैवर्त, चंदु पटेल, सुशील नेताम, मो. यासीन, धनंजय चंद्रा, विजय आदिले, नसीफा हुसैन, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, अजीज मो. वासीन, ज्योति दिवान, विश्वनाथ घोष, श्याम बाई खुंटे, पंचराम निराला, रवि टोप्पो, विजय आनंद, बली चौहान, अमित निराला, पिंकी सिंह, सलोनी, सायदा खान, दावेन बेक, समसुद्दीन, विजय ओग्रे, सहजाद अहमद खान, नागेश लहरे, प्रधान जी, राजेश सोनी, कमलेश कुमार, रमेश कुमार, सामुएल मसीह, शशि राज, जूनैद मेमन, मो. शाहिल, जी खान, बबलू कुमार, दीपक वर्मा, बजरंग, कमल किशोर, कुसुम भगत, सुनीता निर्मलकर, अनिता राय, वसीर खान, संगीता यादव, सोहित यादव, मेवा लाल यादव, त्रिवेणी मोदी, विनोद कुमार, राजीव यादव आदि ने भी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।