कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव के पास मंगलवार देर शाम जंगल में एक अज्ञात युवक का संदिग्ध शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों ने जंगल में 30 से 35 वर्ष के एक युवक का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए भी जानकारी साझा की है।
जानकारी के अनुसार, पिकनिक मनाने गए कुछ लोगों ने जंगल में 30 से 35 वर्ष के एक युवक का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए भी जानकारी साझा की है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डिक्सेना ने बताया कि शव की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। फिलहाल प्राथमिकता मृतक की पहचान करने पर है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

