कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा है कि रेलवे द्वारा विमानों की तरह अब ट्रेनों में भी तय मानक से ज्यादा सामान लेकर आता है तो यात्री से अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा।
यह जानकारी मिली है एसी फस्र्ट 70 किग्रा,एसी टू 50 किग्रा,एसी थ्री 40 किग्रा, स्लीपर 40 किग्रा, जनरल 35 किग्रा मानक तय किया गया है। रेलवे के नियमों के अनुसार अतिरिक्त सामान का जो बुकिंग चार्ज है उसका छह गुना जुर्माना लिया जाएगा। रेलवे और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
पूर्व की सरकार द्वारा 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल चार्ज किया जाता था लेकिन वर्तमान छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार द्वारा उस फैसले को निरस्त कर 100 यूनिट तक आधा बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है। छत्तीसगढ़ भाजपा की सरकार ने कुछ दिनों पूर्व ही प्रति युनिट बिजली के दाम आम जनता एवं किसनों की योजनाओं पर भी असर हुआ है। एक तो प्रदेश की जनता बिजली कटौती से परेशान है और सरकार मूल्य वृद्धि कर के और बड़े परेशानी में डाल रहीं है।
अभी तक बीजेपी सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा दिये उपभोक्तओं को 400 यूनिट तक आधा बिल चार्ज होता रहा है, लगता है बीजेपी सरकार को अभी जो दाम कुछ दिन पूर्व प्रति यूनिट बढ़े थे वो कम है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10443 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का निर्णय लिया गया, जिसके तहत कम संख्या वाले स्कूलों को अन्य स्कूलों में विलय किया जा रहा है, इससे ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों व आदिवासी क्षेत्रों में स्कूलों के बंद होने की स्थिति निर्मित हो रही है, जो बच्चों के शिक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

