कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने बुधवार को श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थ यात्रियों के दल को पवित्र अयोध्याधाम के लिए साकेत भवन से रवाना किया।
उन्होंने तीर्थ यात्री बस को हरी झण्डी दिखाई तथा तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का सु-अवसर प्राप्त हुआ हैं। ईश्वर उनकी यात्रा मंगलमय करें और वे रामलला के चरणों का दर्शन लाभ प्राप्त करें।
इस मौके पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल,अजय गोंड़,धनकुमारी गर्ग,पार्षद रामकुमार साहू, चेतन सिंह मैत्री के साथ ही उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर,भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, रामलला दर्शन समिति के सदस्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पार्षद दीपक यादव व सुशील गर्ग, अमित श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संजय कुमार भास्कर, विकास टंडन, संतोष यादव, दानेश्वर वैष्णव आदि उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

