सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर जाती दिखीं भारती रोचवानी, तलाश में जुटे परिजन
कोरबा। शहर के पटेलपारा, सर्वमंगला रोड निवासी 52 वर्षीय भारती रोचवानी के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। बुधवार से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, भारती रोचवानी पति गोविंद रोचवानी के घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी हैं। इस बीच सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वह सड़क पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन इसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजन अपने स्तर पर संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। महिला के पुत्र अविनाश रोचवानी (अवि) सहित परिजनों ने आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन से उनकी तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
परिजनों ने आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को भारती रोचवानी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 98278 38533 पर सूचना दें। इसके अलावा नजदीकी पुलिस थाने में भी जानकारी दी जा सकती है।
परिवार ने सामाजिक संगठनों, मीडिया और आम नागरिकों से महिला की तस्वीर एवं लापता होने की सूचना अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि उनकी तलाश में मदद मिल सके और वह जल्द सकुशल अपने परिवार के पास लौट सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
