शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले, प्राचार्यों को मिली जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत हेमंत उपाध्याय, जो मूल रूप से उप संचालक थे, को प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के पद पर नियुक्त किया गया है। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।