विद्या भारती की संस्कृति ज्ञान परीक्षा: बच्चों और समाज में जागेगा भारतीय संस्कृति का बोध

कोरबा। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ आचार्य, शिक्षक, अभिभावक और आम समाज के लिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यह परीक्षा संस्कृति बोधमाला की क्रमांक 1 से 10 पुस्तकों पर आधारित होगी, जिनमें भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर, राष्ट्रीय उपलब्धियां और अंतरराष्ट्रीय योगदान की जानकारी शामिल है। इसका उद्देश्य बच्चों और समाज में यह विश्वास जगाना है कि भारत का अतीत और वर्तमान दोनों ही गौरवशाली हैं।

परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कक्षा 3 से 12 तक की पुस्तकों का मूल्य 50 रुपये प्रति पुस्तक, जबकि आचार्य, शिक्षक, अभिभावक और आम समाज के लिए प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा पुस्तकों का मूल्य 60 रुपये और प्रज्ञा पुस्तक का मूल्य 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट www.sanskritisansthan.com के माध्यम से होगा।

पुस्तक मूल्य की राशि राष्ट्रीयकृत बैंकों के चेक या बैंक ड्राफ्ट के जरिए ‘विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान’ के कुरुक्षेत्र कार्यालय को भेजी जा सकती है।