जन्माष्टमी पर शुभ सारांश सेवा समिति ने आयोजित की खेलकूद और दही हांडी प्रतियोगिता

कोरबा। रामसागर पारा में शुभ सारांश सेवा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता और दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के सुनील कुमार निहलानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद युगल किशोर और वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद ईश्वर पटेल उपस्थित रहे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

खेलकूद प्रतियोगिता के बाद बच्चों ने दही हांडी फोड़कर जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। शुभ सारांश सेवा समिति ने भविष्य में भी बच्चों और समाज के लिए इस तरह के आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।