जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का जमनीपाली में सफल आयोजन, सेजेस एनसीडीसी की टीम ने मारी बाजी

कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी  टी.पी. उपाध्याय के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी बी.पी. कश्यप के संचालन में सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES), जमनीपाली में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में संयोजक पी.डी. मनिकपुरी, एस.एस. खान सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में जी.पी. बंजारें, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लफा और श्रीमती मंजू तिवारी, प्राचार्य, सेजेस दादरखुर्द ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

सेजेस ,एनसीडीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम सितंबर में होने वाली संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रागिनी चौहान ने किया, जबकि  जे.पी. साहू ने आभार व्यक्त किया।

उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने युवा संसद को छात्रों के व्यक्तित्व विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया।