कोरबा। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने ग्राम भूलसीडीह, रजगामार, और गोडमा का दौरा कर ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन के जरिए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।



साथ ही, ग्राम केसला में श्री बालाजी गौ सेवा आश्रम द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया।
कार्यक्रम में गोडमा सरपंच इंद्रजीत राठिया, उपसरपंच श्रीमती गायत्री देवी राठिया, पूर्व सरपंच सूरेश कुमार राठिया, सांसद प्रतिनिधि दीपचंद केसरवानी, विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल, और शंकर राठिया मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
