कोरबा।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा द्वारा 21 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और कटघोरा की प्रमुख कंपनियां जैसे श्रमीन टैलेंट प्रा. लि., One 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (Paytm), आईसेक्ट पी.एम.के.के., संजय इंडस्ट्रीज, टाटा ए.आई.ए. लाइफ इंश्योरेंस, एच.डी.एफ.सी. इंश्योरेंस और श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस हिस्सा लेंगी।
कैंप के माध्यम से विभिन्न पदों पर 200 से अधिक रिक्तियों की भर्ती की जाएगी। इनमें फिल्ड टेक्निशियन (150 पद), फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव (25 पद), सीनियर फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव (10 पद), सेल्स मैनेजर, बिलिंग/कैशियर, मशीन ऑपरेटर, रोलर फिटर, सुपरवाइजर, हेल्पर, बिजनेस एसोसिएट मैनेजर, डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर, इंश्योरेंस एडवाइजर, सेल्स डेवलपमेंट ऑफिसर, फाइनेंशियल कंसलटेंट और बिजनेस एसोसिएट/एडवाइजर जैसे पद शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा: आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातकोत्तर तक हो सकती है।
वेतनमान: 10,000 से 20,000 रुपये प्रति माह, जो नियोजक द्वारा निर्धारित होगा।
कार्यस्थल: कोरबा और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्र।
इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क करें या टेलीग्राम ग्रुप https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ें।
यह कैंप युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
