रायपुर। समता एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने महिला का कीमती सामान से भरा हैंडबैग चुरा लिया, जिसमें 9 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी थी। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना 16 अगस्त की रात को तब हुई, जब ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन के करीब पहुंच रही थी। शंकर नगर, रायपुर निवासी अनामिका वर्मा कोच S-3 में दिल्ली से रायपुर लौट रही थीं। उन्होंने 75 ग्राम का सोने का हार, 45 ग्राम का कड़ा, 10 ग्राम का मंगलसूत्र और अन्य सामान से भरे हैंडबैग को सिर के नीचे रखकर सो गईं। नींद खुलने पर उन्हें पता चला कि बैग गायब है।
पीड़िता ने तुरंत GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रेन के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
यह वारदात रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। GRP अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को प्राथमिकता से लिया जा रहा है और चोरों को जल्द पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















