कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना की।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं।
कलेक्टर श्री वसंत ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश विकास के पथ पर अग्रसर है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इसमें योगदान दे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, शासकीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और आम जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, ऋचा सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















