ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्रों को साइबर अपराध और यातायात नियमों की दी जानकारी

कोरबा। कोरबा जिले में ट्रैफिक पुलिस ने साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैल Oder: लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुसमुंडा क्षेत्र के बीकानेर स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों का महत्व और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर तेज सिंह यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और उनकी टीम ने छात्रों को बताया कि यातायात नियमों का पालन कैसे जीवन रक्षा में सहायक है। इसके साथ ही साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

छात्रों को सलाह दी गई कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सतर्क और जागरूक बनाना है ताकि वे सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।