बालकोनगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन,गोपाल मोदी हुए शामिल

कोरबा । मोर तिरंगा मोर अभिमान घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालको भाजपा नगर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू की।

मिनीमाता स्कूल से निकालकर बालको नगर का भ्रमण किया गया और अंतत: मिनीमाता स्कूल प्रांगण में  पहुंच कर सभा में बदल गई। मोदी ने कहा कि यह कोई आम तिरंगा यात्रा नहीं है यह हमारे देश के उन वीर शहीदों की शहादत है जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राण गवा दिए जिन्होंने अपनी जवानियां कुर्बान कर दी उन्हीं के बलिदानों की गाथा है।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डोलेन्द्र यादव, अजय विश्वकर्मा, सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, नारायणी दुबे, निखिल मित्तल, गिरीश शर्मा, श्यामलाल मरावी, दयानंद राठौर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए।