तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

धर्मनगरी राजिम में फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।