कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल, डीएसपीएम, कोरबा ईस्ट द्वारा आयोजित सावन महोत्सव में शांति पटेल ने अपने शानदार टैलेंट के दम पर हरियाली क्वीन 2025 का खिताब जीता।
मंजू गुप्ता और ऊषाबाला गुप्ता क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। यह रंगारंग आयोजन सीनियर क्लब में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएसईबी की प्रथम महिला प्रभा कटियार थीं, जबकि संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा रूबी श्रीवास्तव और आकृति महिला मंडल की अध्यक्षा शशि कोसरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
प्रेरणा महिला मंडल की सचिव पूनम भगत ने स्वागत भाषण दिया।
प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा अल्का कंसल और निवेदिता बंजारा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों की सुंदर पोशाक, आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण की खूब सराहना हुई।
मुख्य अतिथि श्रीमती कटियार ने आयोजन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समन्वय में राजेश्वरी रावत, मालती जोशी, विभा कुर्नाल, प्रियंका सूर्यवंशी, रेश्मी सेन चौधरी, अनु सरना, सह-सचिव भारती खरे, रजनी अग्रवाल, रश्मि साहू, सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, कादंबरी राणा और गीता पैकरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

