तरदा गांव में अवैध शराब बिक्री से बिगड़ा माहौल, ग्रामीणों ने की पुलिस से शिकायत

कोरबा। जिले के तरदा गांव में अवैध शराब बिक्री ने स्थानीय माहौल को खराब कर दिया है। गलियों में खुलेआम हो रही शराब की बिक्री से न केवल सामाजिक विकृति बढ़ रही है, बल्कि किशोर वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है।

इससे घरों और समाज में चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। परेशान ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

मंगलवार को गांव के स्त्री-पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज की और मांग की कि अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति को नियंत्रित करना अब बेहद जरूरी हो गया है।