35 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

कोरबा। कोरबा शहरी क्षेत्र के 35 श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए। इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी यात्रा के लिए मंगल कामनाएं कीं।

घण्टाघर के पास आयोजित कार्यक्रम में महापौर, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, ममता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया।

इस दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, पूर्व पार्षद दीपक यादव, श्री रामलला दर्शन समिति के सदस्य प्रकाश अग्रवाल, अरविंद सिंह, संजय कुमार भास्कर, विकास टंडन, संतोष यादव, दानेश्वर वैष्णव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने इस आयोजन के लिए प्रशासन और समिति का आभार व्यक्त किया।