46वीं पुण्यतिथि पर याद किया बिसाहूदास को

कोरबा। जननेता स्व. बिसाहूदास महंत को उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत की आदमकद प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री डॉ.प्रेमसाय टेकाम, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, नत्थु लाल यादव, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, नगर पंचायत छुरीकला के पूर्व अध्यक्ष अशोक देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश परसाई, सुरेन्द्रप्रताप जासयवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदीप अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, गोरेलाल यादव, राजीव लखनपाल, यशवंत लाल, दौलत राठिया, विरेन्द्र चंदन, पुष्पेन्द्र शुक्ला, अशमेर सिंह, दिलीप सिंह, बच्चन साय कोर्राम, संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, ब्लॉक, मण्डल प्रभारी सुधीर जैन, सपना चौहान, मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, नारायण कुर्रे, रामनारायण कश्यप, गोविंद सिंह नेताम, अमरनाथ कैवत्र्य, लाल अशोक सिंह, अशोक मिश्रा, डॉ.शेख इश्तियाक, तनवीर अहमद, अमर सिंह कंवर, धरम निर्मले, श्याम लाल कंवर, सुरेश सहगल सहित कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।