कोरबा। कोरबा में एमजेएम हास्पिटल का उद्घाटन समारोह 20 जुलाई को पूज्य गुरूमाता 105 आर्यिका अखंडमती माता एवं अभेदमती माता के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मेयर संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि विशाल मेगामार्ट के सामने दोपहर 2 बजे उद्घाटन समारोह होगा। अस्पताल में मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता और किफायती उपचार प्रदान करना अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है।
अस्पताल संचालन समूह में डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन और डॉ. शेफाली जैन शामिल हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
