विश्व आदिवासी दिवस पर जरूरतमंद परिवारों को प्लास्टिक और बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित
कोरबा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मानव सेवा मिशन, बालको की टीम ग्राम भूड़ूमाटी एवं छातीबहार पहुंची और विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित की। बारिश से बचाव के लिए परिवारों को छत ढकने हेतु प्लास्टिक उपलब्ध कराया गया।
वहीं बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पुस्तक सहित अन्य शिक्षण सामग्री बांटी गई।
पहाड़ी कोरवा परिवारों के कई घरों की छतें घास-फूस से बनी हैं। लगातार बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और घर में नमी आने से परिवारों को परेशानी होती है। ऐसे में प्लास्टिक की व्यवस्था उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। मानव सेवा मिशन द्वारा पिछले कुछ वर्षों से बारिश के मौसम में जरूरतमंद परिवारों तक इस तरह की सहायता पहुंचाई जा रही है।


शिक्षा के लिए बच्चों को किया प्रोत्साहित
सेवा अभियान के दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। मिशन के सदस्यों ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। कॉपी, पुस्तक और अन्य जरूरी सामग्री मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है।
मिशन की ओर से जरूरतमंद बच्चों को समय-समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि वे बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें और आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में केशव चन्द्रा, क्रांति सोनी, कमलेश बोहरपी, लिलेश्वर शर्मा, पीतम लाल सोमनकर, छायांक चन्द्रा एवं कृतार्थ सोनी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
