हरदीबाजार से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, विधायक और समिति ने दी शुभकामनाएं

कोरबा। मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा आयोजित अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रविवार को जम्मू के लिए रवाना हुआ।

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल और वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्य श्रवण यादव ने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

समिति ने सावन के पहले सप्ताह में यात्रा का आयोजन किया। जत्थे में समिति के अध्यक्ष नीलेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष दुर्गेश डिक्सेना, सुनील जायसवाल, प्रताप कंवर और अंकुश जायसवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर हरदीबाजार बस स्टैंड में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, पूर्व मंडल महामंत्री डॉ. विजय राठौर, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन, सरपंच लोकेश्वर कंवर, रमेश अहीर, ब्रह्मानंद राठौर, विनय चंद्राकर, नवनीत गुप्ता और नितेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।