कोरबा। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष पद के लिए वनमंडल कार्यालय कोरबा में आयोजित चुनाव में कमलेश कुम्हार ने जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने उनके निर्वाचन की घोषणा की।
कमलेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी बलवान कुर्रे को 55 मतों के अंतर से हराया। कमलेश को 133 और बलवान को 78 वोट मिले।चुनाव में 231 वनकर्मियों को मतदान के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से 211 ने वोट डाले, जबकि 20 कर्मियों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम तक चली। वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया में मनोज कुमार (चुनाव अधिकारी), कुमारी आरती तिर्की (सहायक चुनाव अधिकारी) और परवेन्द्र कुमार रजक (पर्यवेक्षक) मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677