कोरबा। बुधवार की रात से जिले में जारी जबरदस्त बारिश के नतीजे तान नदी का पानी हसदेव में आ मिला। इसके नतीजन हसदेव दबाव में आ गई। जलस्तर बढऩे पर सिंचाई विभाग ने हसदेव बरॉज के 2 गेट खोल दिए। यहां से 8 फीट पानी नदी में छोड़ा गया है। विभाग ने कहा कि जल स्तर के आधार पर आगे और गेट खोले जाएंगे।
सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीते 15 घंटों में हुई झमाझम बारिश की वजह से हसदेव की सहायक नदी तान नदी के पानी का स्तर बढ़ गया है। जिससे हसदेव नदी में भी अचानक पानी बढ़ गया। दर्री बांध में जल स्तर निर्धारित क्षमता को पार करने लगा था।
जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार दरीं बांध में संयंत्रों के लिए दाहिनी और बायी तट नहर से पहले ही पानी छोड़ा जा रहा था। बरसाती पानी का भराव बांध में क्षमता से अधिक होने पर गुरुवार की सुबह सुबह 10.15 बजे 7 नंबर गेट को दो फीट खोल दिया गया। इसके बाद इस बारिश सीजन में आज पहली बार 7 नंबर गेट को ही सुबह 11 बजे 6 फीट तक उठाना पड़ा। इसके बाद भी बढ़ता जल स्तर देख दोपहर 12.45 बजे गेट को दस फीट खोलना पड़ा।
इसके बाद स्थिति पुन: नियंत्रण से बाहर निकलते देख कर्मियों ने दोपहर 1.30 बजे 12 नंबर गेट को भी 6 फीट तक खोल दिया। इसके दोपहर 2.30 बजे 12 नंबर गेट को 8 फीट किया गया।
जल स्तर घटने पर शाम 4 बजे 12 नंबर गेट को चार फीट कर दिया गया। उसके बाद से शाम 6 बजे तक की स्थिति में 12 नंबर गेट 4 फीट और 7 नंबर गेट फीट खुला रखा गया था।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677