कोरबा।हरदी बाजार इलाके के ग्राम सराईसिंगार के राधासागर तालाब में एक दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मछली की चार आंखें और असामान्य रूप से बड़ा मुंह है, जिसकी बनावट उल्लू जैसी बताई जा रही है। इस अनोखी मछली को देखने के लिए गांव और आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर तालाब में नहाने के दौरान मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें यह विचित्र मछली मिली। रात होने के कारण उन्होंने मछली को अपने घर ले गए। सुबह इसकी खबर फैलते ही लोग उनके घर पहुंच गए। ग्रामीणों में इसे चमत्कारिक और दैवीय शक्ति से युक्त मानने की चर्चा जोरों पर है, जिससे इसे देखने का उत्साह चरम पर है।
मछली पालन विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी मछलियाँ आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती हैं। जब ये बड़ी हो जाती हैं, तो लोग इन्हें तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। इस कारण इन्हें देखकर लोग इन्हें दुर्लभ प्रजाति समझ लेते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी मछलियों में कुछ रसायन हो सकते हैं, जो खाने योग्य नहीं हैं और इन्हें खाने से स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं। ग्रामीणों ने इस मछली को वापस तालाब में छोड़ दिया है, लेकिन यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677