कोरबा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोरबा जिला मंडल द्वारा बालको नगर के बूथ क्रमांक 101, सर्वेश्वरी आश्रम, सेक्टर-4 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।


मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई गई।
गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “‘मन की बात’ केवल एक संवाद नहीं, बल्कि यह देशवासियों को विकास, नवाचार और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करने वाला एक सेतु है। यह कार्यक्रम जनमानस में विश्वास और संकल्प को मजबूत करता है।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व एल्डरमेन सत्येन्द्र दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक तोमर, पार्षद तरुण राठौर, चेतन मैत्री, मंडल उपाध्यक्ष शशि चन्द्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा सहित सुमीत तिवारी, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, हेमलता निर्मलकर, जय राठौर, लुकी चौहान,मंजीत कौर,रेणू प्रसाद मंजू ठाकुर,केशव चन्द्रा, धीरज झा, लालबहादुर चौहान, राजेश धीवर, विघासागर त्रिपाठी, लखन चन्द्रा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान:
कार्यक्रम के बाद “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत सभी उपस्थित लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण किया। इस भावनात्मक अभियान ने मातृप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा समन्वय प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा, “माँ जीवन देती हैं और पेड़ धरती माँ का प्रतीक हैं। माँ के नाम पर लगाया गया पौधा प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है।


”राष्ट्रभक्ति से सराबोर समापन:
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के जयघोष के साथ हुआ, जिसने वातावरण को राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर दिया।यह आयोजन न केवल सामुदायिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति लोगों में नई प्रेरणा भी जागृत की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677