अन्नकूट पर्व में जयसिंह अग्रवाल ने की गोवर्धन पूजा

दर्री-जमनीपाली में अग्रवाल समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अन्नकूट पर्व

कोरबा। जिले में अन्नकूट पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और गोवर्धन पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्री-जमनीपाली में अग्रवाल समाज की ओर से साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

महोत्सव में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अनाज से निर्मित गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी तथा भगवान श्रीकृष्ण और अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। अनाज से तैयार गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रही।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट का पर्व समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने, गौवंश के संरक्षण और अन्न की बर्बादी रोकने की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रवाल सभा के संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। सचिव मनोज अग्रवाल ने कनबेरी गौधाम के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल का, उपाध्यक्ष प्रेम सुमेधा ने अग्रसेन शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल का, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने पिंटू अग्रवाल का तथा उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल ने पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, डॉ. आर.सी. पांडेय, राजेंद्र तिवारी एवं बी.एम. दुबे सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भजन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता पालीवाल, सचिव मंजू अग्रवाल, संरक्षक सत्यभामा देवी अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल तथा अग्रवाल सभा के सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल ने किया तथा संगीता पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।