बारिश में निखरा गोविंदझुंझा जलप्रपात का सौंदर्य, सैलानियों का लगा तांता

कोरबा।बारिश के मौसम में कोरबा जिले का गोविंदझुंझा जलप्रपात अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। कोरबा विकासखंड में चोरनई नदी पर स्थित यह जलप्रपात लेमरू क्षेत्र से होकर बहने वाली नदी के देवपहरी में सैकड़ों फीट ऊंचाई से नीचे गिरती जलराशि के साथ एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

मानसून की हरियाली और जलप्रपात की गर्जना के बीच प्रकृति का यह अनुपम सौंदर्य देखने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि बारिश के मौसम में गोविंदझुंझा की छटा और भी आकर्षक हो जाती है, जो इसे एक आदर्श पिकनिक स्थल बनाता है।