कोरबा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता, नागरिक जिम्मेदारी और पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना था।
कार्यक्रम में कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना कोतवाली, कटघोरा, दर्री, बालको और सिविल लाइन क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण अधिनियम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और बताया कि कानून का पालन, समाज में सहयोग और सकारात्मक सोच से ही एक सशक्त नागरिक का निर्माण संभव है।
छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और इसकी सराहना की।
कोरबा पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों में कानून और व्यवस्था के प्रति जागरूकता और भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677