कोरबा-पाली। जिले के पाली रेंज में इमारती लकडिय़ों की तस्करी करने की योजना फेल हो गई। खबर है कि नवापारा बीट से नीलगिरी पेड़ों को काटने के साथ वाहन में लोड कर दिया गया था। इससे पहले कि वाहन गंतव्य के लिए रवाना होता, फॉरेस्ट टीम ने कार्यवाही करते हुए वाहन और कुछ लोगों सहित लकडिय़ां पकड़ ली। वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पता चला कि कटघोरा वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पाली के कर्रानवापारा बीट के ग्राम कर्रा नवाडीह स्थित संरक्षित वन खण्ड कक्ष क्रमांक पी-98 में नीलगिरी के पेड़ों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मशीन से कटवाकर माजदा में तस्करी के लिए रखा गया है।
अधिकारियों के निर्देश पर रेंजर संजय लकड़ा के नेतृत्व मेंं जब जंगल पहुंचे तो निलगिरी से भरा माजदा सीजी07-बीपी 0210 को पोड़ी-मड़वामौहा मार्ग किनारे खड़ा मिला जिसे छिपाकर रखा गया था, चालक अनुपस्थित था।
आसपास के ग्रामीणों से टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि उक्त वाहन पोड़ी निवासी विजय कश्यप का है और वह भी मौके से फरार है।
पंचगणों की उपस्थिति में उक्त वाहन और लकडिय़ों की जप्ती की कार्यवाही कर स्थानीय वाहन चालक को बुलाकर वन परिक्षेत्र कार्यालय पाली लाया गया।
मामले में संरक्षित वन खण्ड से नीलगिरी की अवैध कटाई और वाहन से अवैध वनोपज परिवहन पाये जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33/42 और छग वनोपज अभिवहन नियम 2002 की धारा के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 12630/12 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
