कोरबा। व्हीजीएस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 प्रथम वर्ष का आयोजन विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा पूर्व के खेल प्रांगण मे किया गया जिसमें कोरबा जिले की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मैच बेद इलेवन एवं एंप्लॉई इलेवन के मध्य खेला गया। बेद इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए एंप्लॉई इलेवन की टीम 96 रन ही बना सकी।
बेद इलेवन ने 33 रनों से खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच बहल रहे जिन्होंने बल्लेबाजी में 18 गेंद में 34 रनों की पारी खेली तथा तीन विकेट भी अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन मसूद अहसन, बेस्ट बॉलर पंकज, बेस्ट फील्डर अशरफ खान को दिया गया तथा मैन ऑफ द मैच सीरीज बहल रहे।
प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि संतोष राठौर पूर्व सभापति, विशिष्ट अतिथि हेमंत देवांगन की उपस्थिति में संपन्न कराया।
सोमनाथ डहरे, अभय मिंज, आकाश अग्रवाल, छत्रपाल कंवर, बी.एल. पांडेय, अशरफ खान, अहसन अली, वेदव्रत शर्मा, रवि, पप्पू, नरेंद्र, टेकराम, नितिन, असलम अली, इनायत अली, लियाकत अली, अनवर अली एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
