भारतीय योग संस्थान ने किया योगाभ्यास

कोरबा। भारतीय योग संस्थान ने गायत्री स्कूल रानी रोड में विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6.15 से 7.45 तक किया। बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुई।

संस्था की क्षेत्रीय प्रमुख आभा अग्रवाल ने कहा कि योग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता हैजो सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण रसायन का कार्य करता है।

कार्यक्रम की शुरूआत सामूहिक मंत्र साधना से हुई। योग शिक्षिकाओं में कंचन जायसवाल, अंजलि केसरवानी, श्रीमती एकता अग्रवाल, रंजना मित्तल, दीपा अग्रवाल, रश्मि सोनी, श्रीमती किरण बोंदिया, श्रीमती पिंकी पौदार, श्रीमती ज्योति भिमानीयां योग आसनों की प्रस्तुति दी।

आयोजन में केसरवानी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती बिंदु केसरवानी, संरक्षिका श्रीमती शोभा केसरवानी, इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ज्योति जुनेजा, नीतू अरोरा, मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्षा दुर्गा बजाज, सुमन अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, आशा बुधिया, आशा जाजोदिया, शारदा अग्रवाल, सुधा मोदी का योगदान रहा। 

इस अवसर पर योग आधारित नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सबने भूरी भूरी सराहना की। मंच संचालन श्रीमती मीना बेरीवाल ने किया।