बंदियों को योग कराया जेसीआई ने

कोरबा। जिला जेल के बंदियों के लिए योग दिवस पर कार्यक्रम रखा गया। 170 बंदियों को इसमें शामिल किया गया। जेसीआई कोरबा सेंट्रल के योग प्रशिक्षक संतोष यादव ने यहां मार्गदर्शन दिया।

योग सत्र के माध्यम से कैदियों ने मानसिक शांति, आंतरिक ऊर्जा और एकाग्रता का अनुभव किया। कार्यक्रम के दौरान जेल परिसर में अनुशासन, शांति और उत्साह का समुचित वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कैदियों से यह भी संकल्प (शपथ) दिलवाई गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे व बेहतर मनुष्य बनेंगे।

कार्यक्रम की संपूर्ण सफलता में जिला जेल के जेलर विज्ञानंद सिंह का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर जेसीआई के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, रोहित असरानी, मोहित सिंघल, आयुष अग्रवाल एवं प्रियम अग्रवाल उपस्थित रहे।