हेलीपेड के पास जमकर तमाशा, पुलिस करेगी कार्यवाही
कोरबा। घरेलू कलह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसे लेकर लोग अप्रिय कदम उठाने से पीछे भी नहीं है। पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुदकुशी के इरादे से खुद को कमरे में बंद कर रसोई गैस खोल दी।
अनिष्ठ की आशंका जानकर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। बाद में दरवाजा तोडक़र पति को निकाला गया। मानिकपुर पुलिस ने कार्यवाही करने की बात कही है।
मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल हेलीपैड के पास ऋषिकेश सिदार ने यह तमाशा किया। बताया गया कि 22 जून को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी मानिकपुर चौकी में शिकायत करने गई थी। वापस लौटने पर देखा कि पति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और कमरे में तोडफ़ोड़ भी की और सिलेंडर से गैस खोल दिया था।
आसपास के लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। फिर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने कटर से खिडक़ी काटने की कोशिश की, नहीं कटा तो सब्बल से दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला।
फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। कोई बड़ी अनहोनी होने से रह गया। बताया जा रहा है युवक ने पूरे 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। कमरे में गैस का रिसाव होता देख आसपास के लोग डर गए थे। सब अपने घर से बाहर निकल गए। उन्हें डर था कि युवक माचिस ना जला ले।
इसे बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं, ऋषिकेश सिदार का 4 साल का बच्चा भी है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। शरीर में कुछ जगहों पर चोट आई है। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
युवक की हरकतों को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने दरवाजा तोडक़र युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने कहा कि निश्चित रूप से इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। यह जरूर है कि समय रहते कार्यवाही से अनहोनी टल गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















