कोरबा। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व सद्भावना भवन टीपी नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में ओमकार योगशाला के संचालक सचिन विश्वकर्मा, ऑनलाइन योगा ट्रेनर किटी भाटिया, डॉ.के.सी. देवनाथ, योगा प्रेक्टिशनर एवं परफेक्ट फिटनेस सेन्टर की संचालिका रश्मि शर्मा, बीके लीना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत तिलक एवं पौधा भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. के.सी देबनाथ ने कहा की हम भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है की जो योग हमारी प्राचीन सभ्यता से चले आ रही है हमारे प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की हमारे तन, मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग अति आवश्यक है।
सचिन विश्वकर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति आधे घंटे का योगाभ्यास कर स्वस्थ रह सकता है। रश्मि शर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने रोगो को दूर कर सकते है।
उन्होंने बताया उनके बहुत सारे स्टूडेंट्स के यह अनुभव है की राजयोग के अभ्यास से उनका लाइफ इजी हो गया है।
बी.के. लीना दीदी ने कहा की प्राचीन काल में कहा जाता था की योग से आयु बढ़ती है। योग का अभ्यास स्मृति बहन द्वारा कराया गया। मंच का सफल संचालन मेघा बहन द्वारा किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
