कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरवाद्वारी में कार्यक्रम किया गया। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया यहां मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रयास की सराहना की और कहा कि जीवन को निरोगी रखने के लिए आप सब योग को दिनचर्या में शामिल करें।
विधायक श्री राठिया ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने गुरुजनों और माता पिता का सम्मान करना चाहिए। इससे आत्मशक्ति बढ़ती है, और कोई भी कार्य आसानी से पूरी हो जाती हैं। आजकल के बच्चे गुरुजनों का सम्मान नहीं करते। हमारे जमाने में गुरु को भगवान की तरह मानते थे।
प्राचार्य सतीश गुप्ता ने कहा कि गांव के किसान मेहनती होते है, उनका शरीर तंदुरुस्त रहता है वैसे ही योग करने वालो का शरीर तंदुरुस्त रहता है, इसीलिए रोजाना योग करना चाहिए।
विधायक, सरपंच, शिक्षको ने एवं विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसान एवं प्राणायाम किए। व्याख्यता श्रीमती ज्योति शर्मा ने योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम में सरपंच परमेश्वर राठिया,उत्तम तिवारी,श्रीमती हीरा कंवर,कृष्णा लाल,ओम प्रकाश साहू,श्रीमती सुधा रानी राठौर, सतीश कुमार धुरी, जोहर सिंह, संजय खैरवार सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
