केएन कॉलेज में योग दिवस पर आयोजन

कोरबा। केएन कॉलेज में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वायके तिवारी ने योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने सभी से योगमय और आनंदमय जीवन में प्रवेश करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आरंभ शांति पाठ व योग गीत के साथ किया गया।

सर्वप्रथम शिथिलिकरण आसन अभ्यास किया गया। तत्पश्चात कुर्सी आसन, भद्रासन, मकरासन, सर्वांगासन, वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन समेत अन्य आसानों और उसके बाद प्राणायाम अभ्यास किया गया।

कार्यक्रम में आभार ज्ञापन गोविंद माधव उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, एके सोनी, डॉ सुनील तिवारी, अनिल राठौर, डॉ सुशीला कुजूर, डॉ भारती कुलदीप, डॉ रश्मि शुक्ला, श्रीमती प्रीति द्विवेदी, सुमित बनर्जी, श्रीमती निधि सिंह, नितेश यादव, अमृत श्रीवास्तव, विकास पांडेय, चमन पटेल, विकास पटेल, देवांश तिवारी, वर्चला तिवारी व घनश्याम शाह समेत अन्य विद्यार्थियों ने भी योगाभ्यास किया।