स्वास्थ्य मेला में लोगों को दी गई सिकलसेल की जानकारी

कोरबा। विश्व सिकलसेल दिवस पर कोरबा जिले में 19 जून को कई जगह स्वास्थ्य मेला लगाया गया। लोगों को यहां पर सिकलसेल के कारण, लक्षण व समाधान की जानकारी दी गई। काफी लोगों ने इसका लाभ लिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सिकल सेल उन्मूलन मिशन कार्यक्रम से संबंघित जानकारी देते हुए कहे कि किसी बिमारी का प्रभाव अकेले रोगी पर नहीं बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है।

सिकल सेल बिमारी के बारे में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ शीध्र पता लगाने और उपचार सुनिशचित करने के लिए स्क्रीनिंग और जागरूकता दोनो रणनीति अपनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सिकल सेल (एस.सी.डी.) वंशानुगत रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। 

स्वस्थ लाल रक्त् कोशिकाए आमतौर पर गोल और लचीली होती है जिससे वे रक्त वाहिकाओं के माध्यम से आसानी से आगे बढ़ सकती हैं और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुँचाती है। सिकल सेल एनीमिया में कुछ लाल रक्त कोशिकाए दरांती या अर्धचन्द्राकार आकार की होती हैं।