कोरबा। नगर पालिक निगम द्वारा की गई स्ट्रीट गार्डनिंग व वाल भित्तिचित्र ऊर्जाधानी कोरबा शहर की खुबसूरती में चार चॉंद लगा रही हैं, चौक-चौराहों, डिवाईडरों पर निगम द्वारा की गई रंगबिरंगे फूलों व हरीतिमायुक्त पौधों की गार्डनिंग जहॉं एक ओर शहर की सुंदरता में खुबसूरत रंग भर रही हैं, हरीतिमा बिखेर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सडक़ों से गुजरने वाले आमनागरिकों का बरबस ही ध्यान आकृष्ट कर उन्हें सुखद एहसास का अनुभव करा रही है।
सी.एस.ई.बी.चौक से टी.पी.नगर की ओर जाने वाली मुख्य सडक़ की साईड वाल व अन्य स्ट्रीट साईटों पर महापुरूषों एवं छत्तीसगढ़ी व भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक भित्तिचित्र कोरबा शहर के सौंदर्य को द्विगुणित कर रहे हैं तथा महापुरूषों व छत्तीसगढ़ी एवं भारतीय संस्कृति से हमारा परिचय करा रही हैं।
निगम के उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर ने बताया कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में सुभाष चौक, घंटाघर, सी.एस.ई.बी.चौक, स्मृति उद्यान, विवेकानंद उद्यान (अप्पू गार्डन) तथा अन्य स्थानों व स्ट्रीट साईटों में बिन्का, कोचिया, ग्लाईडिया, पर्चुलाका प्रजातियों के मनमोहक पौधे रोपित किए गए हैं, वहीं घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक तक फॉक्सटेल के पौधे लगाकर स्ट्रीट को संवारा सजाया गया है तथा साथ ही आगे भी इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
